मुंबई -प्रियंका चोपड़ा के फालोवर्स उनको कितना प्यार देते हैं इसका अंदाज इसी बात से लग जाता है कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। प्रियंका ने इस मौके पर अपने फैन्स को धन्यवाद दिया है।
अपने खूबसूरत लम्हों को अपलोड कर अपने फैन्स के साथ जुडी रहने वाली प्रियंका ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को साल 2009 में ज्वॉइन किया था। समय-समय पर प्रियंका अपने फोटो और वीडियो ट्विटर पर अपलोड करती रहती हैं। यही वजह है कि आज प्रियंका के फाॅलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इस मौके पर प्रियंका ने ट्वीट किया।
इंस्टाग्राम पर भी प्रियंका का जलवा
बता दें कि प्रियंका के फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर भी 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
5th February, 2016