लखनऊ-- प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी का प्रकोप जारी है और पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है| मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा | इस दौरान राज्य के सभी मंडलो में दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ | इस अवधि में प्रदेश के इलाहाबाद , आगरा झांसी , कानपुर और मेरठ मंडलो में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा | इस दौरान बांदा लगातार तीसरे दिन सूबे का सबसे गर्म स्थान रहा जहां दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से अधिक रहा |
एक सप्ताह देर से पहुंचगा मानसून--
गर्मी से बेहाल देश के लिए एक दुखद खबर सुनाते हुए भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा है की इस साल मानसून के आने में 6 दिन की देरी होगी| आम तौर पर मानसून एक जून को केरल पहुँच जाता है| आईएमडी ने मानसून से जुड़ी भविष्यवाणी करते हुई आज कहा पूर्वनुमान दर्शाते है की इस साल केरल में मानसून पहुँचने में 6 या 7 जून को पहुंचेगा |
16th May, 2016