मुंबई:- मुंबई एक ऐसी जगह है जिसे बॉलीवुड का हब कहा जाता है , समय-समय पर बड़े-बड़े कलाकार कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं | अभी कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने इन्हीं मुंबई की सड़कों पर "मैं ऐसा क्यों हूँ " गाने पर डांस किया था | अभी ऐसा ही एक नया वाक़या सामने आया है जो की है बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम का !
मुंबई के जूहू की सड़कों पर हिंदुस्तान के माशहूर गायक सोनू निगम को भीख मांगते देखा गया | उनके इस वीडियो को बीइंग इंडियन नाम की एक वेबसाइट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है , जिसमें सोनू निगम हारमोनियम लेकर सड़क के किनारे बैठ बीख मांगते नज़र आ रहे हैं | जैसे ही सोनू निगम ने अपना मशहूर गाना 'कल हो ना हो' गाया, वहाँ पर काफी भीड़ जमा हो गई और सब उनके गाने का लुत्फ उठाने लगे, उसके बाद वो वहाँ से उठकर चले गए | उनके हांथों में एक स्लेट भी था जिस पर लिखा था 'खुशियां खोजता कहां हैं, खुशियां यहीं हैं' |
- सोनू निगम को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया |
- उनके इस वीडियो को एक सोशल एक्सपेरिमेंट बताया जा रहा है , जिसे बीइंग इंडियन नाम की एक वेबसाइट ने सोशल मीडिया में शेयर किया है |
- इस वीडियो में सोनू निगम मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटपाथ पर भिखारी के भेष में बैठे हुए हैं |
- उनके पास एक हारमोनियम भी है, जिसे बजाकर वे गाना गा रहे हैं |
- उन्होंने अपना मशहूर गाना 'कल हो ना हो' भी गाया |
- इस दौरान एक लड़के ने उनसे हाथ मिलाया, पूछा कि अंकल आपने नाश्ता किया या नहीं ?
सोनू को भीख मांगते देख लोग हुए हैरान--
- सोनू निगम को इस हाल में देख वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान थे |
- सफेद बाल, मैले बदबूदार कपड़े, आंखों पर काला चश्मा हाथ में हारमोनियम..चेहरे पर निराशा.. |
- उन्हें इस हाल में देखकर लोगों के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे थे |
- सोनू को भिखारी के भेष में आसपास के लोग नहीं पहचान पा रहे थे और उन्हें एक आम भिखारी ही समझ रहे थे |
- इस बारे में उन्होंने बताया कि भीख में मिले पैसों से इतनी ख़ुशी हुई कि जैसे मैंने लाखों रुपए कमा लिए हों |
भीख में मिले 12 रुपए--
- सोनू निगम ने बताया कि वो इस अनुभव को कभी नहीं भूल पाएंगे |
- जिस लड़के ने सोनू से नाश्ता पूछा था उसने चुपके से उन्हें 12 रुपये भी पकड़ाए थे |
- इस बारे में उन्होंने बताया कि भीख में मिले पैसों से इतनी ख़ुशी हुई कि जैसे मैंने लाखों रुपए कमा लिए हों |
- सोनू ने इसे अपनी जिंदगी की अनमोल कमाई बताया , इतना ही नहीं उन्होंने इस 12 रुपये को अपने ऑफिस में फ्रेम करवाकर दीवार पर लगाया है |
कौन हैं सोनू निगम--
- सोनू निगम बॉलीवुड के एक बेहतरीन सिंगर है |
- उन्होनें मात्र 3 साल की उम्र से ही अपने पिता के साथ स्टेज शो करने शुरू कर दिये थे |
- 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पत्राचार से की |
- दिल्ली के बाद उनका अगला पड़ाव मुंबई था |
- यहां भी उन्हें कड़े इम्तिहानों से होकर गुजरना पड़ा |
18th May, 2016