मुंबई:- बॉलीवुड के सुपरस्टार यानी की सलमान खान की शादी वैसे तो हमेशा से ही चर्चे का विषय बनी रही है, लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है | सलमान की माँ सलमा ने उनकी शादी करने का फैसला कर लिया है, इतना ही नहीं उन्होंने तो सलमान की शादी की तारीख भी तय कर दी है | एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सलमान और लूलिया वंतूर 27 दिसंबर 2016 को शादी के बंधन में बँध जाएँगे। |
हम आपको बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन भी है और अपने इस जन्मदिन पर सलमान 51 साल के हो जाएंगे | हालांकि सलमान और उनके परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन दोनों की शादी की खबरें चारो तरफ छाई हुई हैं | बता दें कि सलमान और लूलिया हाल ही में अभिनेत्री प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में भी नज़र आए थे | इससे पहले लूलिया उनके परिवार के साथ भी नजर आईं थी | सलमान के फैंस इस बात से खुश हैं कि दोनों अब अपने 6 साल के रिश्ते के बाद पब्लिकली दिखने लगे हैं |
- मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 दिसंबर यानि अपने 51वें बर्थडे पर सलमान खान गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी कर लेंगे |
- सलमान के फैंस को 27 दिसंबर का बहुत बेसबरी से इंतज़ार है |
- उम्मीद है इसी दिन वे सलमान के बर्थडे और शादी का जश्न मनाएंगे |
- सालों पहले छपे थे सलमान की शादी के कार्ड्स |
- सलमान का नाम शुरू से ही कई नामचीन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है फिर चाहे बात संगीता बिजलानी की हो या फिर ऐश्वर्या की |
- 80 के दशक के आखिरी सालों में सलमान अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे |
- 27 मई 1994 को संगीता और सलमान एक-दूसरे के होने वाले थे |
- लेकिन तभी सलमान की जिंदगी में सोमी अली आ गई और संगीता से उनकी शादी टूट गई |
लूलिया की है दूसरी शादी--
- सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा |
- हालांकि, इनमें से किसी के साथ रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया |
- सब कुछ सही रहा तो 51 की उम्र में सलमान, लूलिया वंतूर को वाइफ के रूप में एक्सेप्ट करेंगे |
- यह सलमान की पहली तो लूलिया की दूसरी शादी होगी |
- रोमानिया की रहने वाली मॉडल और एंकर लूलिया, पहले से शादीशुदा हैं |
- 7 अगस्त, 2012 को उनकी शादी यूरोप के रहने वाले मारियस मोगा से हुई थी |
- शादी के कुछ समय बाद लूलिया और मारियस का अलगाव हो गया था |
18th May, 2016