मुंबई:- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बाजीराव मस्तानी में अपनी दिलचस्प अदाकारी का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिन पहले ही जीत चुके हैं | इस मूवी के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी हद तक बढ़ गयी हैं | अब इसी सिलसिले को बनाए रखने के लिए रणवीर एक और किरदार निभाने जा रहे हैं | सबसे खास बात ये है कि ये मूवी भी एक एतिहासिक कहानी पर आधारित है | इस मूवी में रणवीर एक एतिहासिक शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे |
‘बाजीराव मस्तानी‘ की सफलता से उत्साहित होकर संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए तैयार हैं | भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके आकर्षण की गाथा का बखान करेगी | रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी |
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बताया की--
- यह फिल्म अलाउद्दीन खिलजी के जीवन कि कहानी पर आधारित होगी |
- यह दिसंबर 2017 में रिलीज होगी |
- भंसाली ने यह नहीं बताया कि फिल्म में पद्मावती किसे बनाएंगे |
- अटकलें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के नामों को लेकर हैं |
- पद्मावती तो फिलहाल तय नहीं है मगर भंसाली ने रणवीर सिंह को अलाउद्दीन के रोल के लिए साइन कर लिया है |
- एक तरह से यह नेगेटिव रोल होगा |
- रणवीर के साथ भंसाली की पिछली दोनों फिल्में गोलियों की रासलीलाः राम-लीला और बाजीराव मस्तानी कामयाब रही हैं |
- रणवीर की अगली फिल्म में एंट्री के बाद संभावना बढ़ गई है कि भंसाली पद्मावती के रूप में दीपिका को ही साइन करें |
- दीपिका फिलहाल हॉलीवुड की एक फिल्म शूट कर रही हैं और बॉलवुड में उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है |
21st May, 2016