मुंबई:- बॉलीवुड की फिल्मों की बात करें तो साल 2016 बेहद खास हैं , क्योंकि इस साल बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं | साल की शुरुआत में रिलीज हुई वजीर, नीरजा, की एंड का, एयरलिफ्ट, फैन, कपूर एंड सन्स और द जंगल बुक ने दर्शकों के दिल में एक अच्छी जगह बनाई हैं |
इसके बाद अब दर्शकों की नजरें साल के अंत में आने वाली फिल्मों पर टिकी हैं जिसमें आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'सुल्तान' शामिल हैं |
ये हैं इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में जो आपका दिल जीत लेंगी--
1. जग्गा जासूस--
- रणबीर और कैटरीना के सभी फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं |
- जग्गा जासूस कई कारणों और काफी समय से टलती जा रही है |
- इस फिल्म को पिछले साल 2015 में रिलीज होना था, ऐसा माना जा रहा हैं कि फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु और कैटरीना के बीच भेदभाव हैं |
- यह भी बताया जा रहा हैं कि इस फिल्म में रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप का भी असर पड़ा हैं |
2. उड़ता पंजाब--
- उड़ता पंजाब का ट्रेलर जब से लॉन्च हुआ है तब से ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है |
- इस फिल्म में शाहिद और करीना साथ नज़र आएंगे हालांकि इस फिल्म में इन दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं है |
- साथ ही पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांज भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे |
- इस फिल्म में आलिया भट्ट भी अपनी अदाकारी को दिखाते नज़र आएँगी |
- यह फिल्म पंजाब में फैले ड्रग्स के कारोबार पर आधारित है |
3. मोहन जोदड़ो--
- मोहनजोदड़ो, आशुतोष गोवारिकर की महत्त्वाकांक्षी फिल्म प्रोजेक्ट में से एक है |
- इस फिल्म में रितिक रौशन और पूजा हेगडे अहम किरदार निभाते दिखेंगे |
- इस फिल्म के नाम से साफ है कि ये 2600 ई. पूर्व हड़प्पा सभ्यता पर आधारित है |
- फिल्म जगत के भारी भरकम नाम, विशाल बजट और ए.आर. रहमान के म्यूजिक के साथ ये फिल्म साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती हैं |
4. एम एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी--
- ये फिल्म एक क्रिकेट लेजेंड पर आधारित हैं |
- यह मूवी भारत के पसंदीदा कप्तान एमएस धोनी की कहानी पर आधारित हैं |
- फिल्म में एमएस धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं |
- जबकि कियारा अडवानी उनकी पत्नी , साक्षी का किरदार निभाएंगी |
- सभी क्रिकेटर और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |
- यह फिल्म सितंबर 2016 तक रिलीज हो सकती है |
5. रंगून--
- ये एक ऐसी फिल्म है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है |
- इसका कारण यह है कि इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और सैफ अली खान एक साथ नज़र आएंगे |
- इसके अलावा ये पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो दूसरे विश्वयुद्ध के समय की है |
- बताया जा रहा हैं कि फिल्म में शाहिद और कंगना के लवमेकिंग सीन्स भी हैं |
6. ए दिल है मुश्किल--
- इस फिल्म की शूटिंग जब से शुरू हुई हैं, तब से इसके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं |
- पहली तो यह हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट अद्भुत हैं |
- इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी पहली बार साथ नज़र आएगी जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा |
- इतना ही नहीं इस फिल्म में फवाद खान और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगे |
- साथ ही तीन साल बाद करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द इयर के बाद एक बार फिर निर्देशन करते नज़र आएंगे |
7. मिर्जिया--
- इस मूवी में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर फिल्म मिर्जिया से डेब्यू करने जा रहे हैं |
- राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं |
- ये फिल्म मिर्जा और साहिबा की ट्रेजिक लव स्टोरी पर आधारित है |
- फिल्म में हर्षवर्धन के साथ लीड में साइयामी खेर नज़र आएंगी |
8. बेफिक्रे--
- इस फिल्म के साथ आदित्य चोपड़ा सात साल बाद फिल्म डायरेक्शन में लौट रहे हैं |
- वह 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के निर्देशक थे |
- जिसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर की जोड़ी भी पहली बार देखने को मिलेगी |
- फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों की कैमेस्ट्री भी कमाल की लग रही है |
9. दंगल--
- आमिर खान की फिल्म दंगल के चर्चे तभी से हैं, जब इस फिल्म की घोषणा हुई है |
- यह फिल्म भी कुश्ती पर आधारित है और इस फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभा रहे हैं |
- इस फिल्म की इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने की संभावना है |
- यह फिल्म आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा सह-निर्मित है |
- फिल्म में साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना सहित कई नए चेहरे भी हैं |
10. सुलतान--
- जैसा की सभी जानते हैं की सलमान की ज़्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज़ होती हैं, उसी तरह सलमान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' भी ईद के मौके पर ही रिलीज़ होगी |
- कुश्ती पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान हरियाणा के 'सुल्तान अली' नाम के एक पहलवान की भूमिका में नज़र आएंगे |
- ''प्रेम रतन धन पायो'' के हिट होने के बाद सलमान खान को अपनी अपकमिंग मूवी ''सुल्तान'' से काफी उम्मीदें हैं |
- यशराज बैनर के तले बनी यह फिल्म वर्ष 2016 में सिल्वर स्क्रीन पर होगी |
22nd May, 2016