मुंबई:- गोल्डेन भाई के नाम से मशहूर बॉलीवुड में कॉमेडियन रज्जाक खान का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बांद्रा होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था | आज सुबह उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई और दोपहर 12.30 बजे उनका निधन हो गया | रज्जाक खान ने 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद वह 90 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे |
रज्जाक खान ने सलमान खान के साथ 'हैलो ब्रदर', शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' और इसके अलावा हंगामा, 'हेरा फेरी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'मोहरा', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हसीना मान जाएगी', 'हर दिल जो प्यार करेगा' सहित कई फिल्मों में कॉमेडीयन की भूमिका निभाई है |
परिजनो के अनुसार--
- बांद्रा, मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली |
- मंगलवार दोपहर करीब 12.30 पर उन्हें हार्ट अटैक आया था |
- जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था |
- उनके बेटे असद खान अभी क्रोएशिया में हैं | उनके आने का इंतजार किया जा रहा है |
- इसके बाद गुरुवार को शाम 4 बजे रज्जाक को नारियलवाड़ी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा |
1st June, 2016