यूरिड मीडिया डेस्क:- इसमें कोई शक नहीं है की आज के समय में ऐसा कोई रेकॉर्ड हो जिसको तोड़ना विराट कोहली के लिए असंभव हो | विराट कोहली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार पारियाँ खेली हैं | विराट ने क्रिकेट के अलावा सोशल मीडिया में भी फालोअर्स के मामले में भी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है |
विराट कोहली ने अपनी स्टाइल से भी अब लोगों का दिल जीत लिया है | जी हाँ, हम बात कर रहे हैं स्टाइल की तो विराट कोहली ने यहाँ पर बाज़ी मार ली है, जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर विराट का नया लुक देखने को मिला है |
जीक्यू मैगजीन--
- भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नया लुक जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर देखने को मिला है |
- विराट हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपनी बल्लेबाजी और अपने रेकॉर्ड्स को लेकर चर्चा में रहते हैं |
- मैगजीन के जून महीने के भारतीय संस्करण में विराट कवर पेज पर नजर आ रहे हैं |
- मैगजीन में देश के 50 सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश हस्तियों की सूची में विराट को शामिल किया गया है |
- विराट ने अपने इस कवर पेज की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है |
विराट इन दिनों क्रिकेट के अलावा सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं | उन्होंने पुणे के करीब एक वृद्धाश्रम के लिए भी वित्तीय मदद की थी | इसके अलावा उनका फाउंडेशन चैरिटी कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है |
5th June, 2016