यूरिड मीडिया डेस्क-- दिल्लीवासीयो के लिए एक खुशखबरी है अभ दिल्ली वाले अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे और इसके लिए उन्हें कुछ खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। सरकार द्वारा निर्धारित कंपनियां लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाएंगी और बिजली बेचेंगी। जिस के घर पर सोलर पैनल लगा होगा, उन्हें सस्ते में बिजली देंगी। वहीं, लोग अपने खर्च पर भी अपनी छत पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे और उपयोग कर सकेंगे। वैसे तो दिल्ली की जनता के लिए बिजली की समस्या अब बीते दिनों की बात है। इस नई सोलर पॉलिसी दिल्ली की दशा बदलने जा रही है।
छत पर लगाने पर भी कोई मुसीबत नही--
- ऊर्जा मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि अक्सर सोलर पैनल लगने से छत पूरी तरह से घिर जाती थी, इसीलिए लोग इसे लगवाने में असुविधा महसूस करते थे।
- लेकिन अब कंपनिया छत से दो मीटर ऊपर सोलर पैनल लगाएंगी। जिससे लगवाने वाले को कोई परेशानी नहीं होगी और वह पूरी छत का इस्तेमाल कर सकेगा।
क्या है सोलर पैनेल नीति--
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक बैठक में सौर नीति को अंतिम रूप दिया गया।
- नीति का उद्देश्य दिल्ली को 2020 तक 1,000 मेगावाट बिजली के उत्पादन के जरिए ‘सौर शहर’ बनाना है और इसे 2025 तक बढ़ाकर 2,000 मेगावाट करना है।
- सरकार ने कहा कि छतों पर दो मीटर की उंचाई तक सौर पैनल लगाने के लिए भवन उपनियमों में संशोधन किए गए।
क्या कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने--
- केजरीवाल का कहना है कि, ‘दिल्ली को सौर शहर बनाना हमारे 70 सूत्री एजेंडे में शामिल है।
- यह नीति बेहद प्रगतिशील है जिससे स्वच्छ एवं हरित उर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
- उन्होंने कहा कि छतों पर सौर प्रणाली लगाने से सतत उर्जा, पर्यावरण संबंधी फायदे, न्यूनतम पारेषण जैसे कई लाभ मिलते हैं।
7th June, 2016