यूरिड मीडिया डेस्क:
-
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए रणवीर सिंह ने जिम में काफी पसीना बहाया, रणवीर की मेहनत इस फिल्म में आपको साफ दिखेगी. बता दें, रणवीर की फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। रणवीर के ट्रेनर 'लॉयड स्टिवेंस' ने इस बात का खुलासा किया है कि रणवीर बेहतरीन बॉडी बनानें के लिए कितनी कुर्बानियाँ देनी पड़ी.
बिना इजाजत नहीं खाते--
- खबर के मुतााबिक एक अखबार को दिए इंटरव्यू में लायड ने बताया,'ट्रेनिंग के दौरान मीठा, शराब, जंक फूड ये सभी कुछ रणबीर को नहीं खाना था।
- इसके साथ ही सुबह 6:30 बजे उन्हें नाश्ता करना रहता था और उसके बाद एक घंटे का वर्कआउट।
- इस रूटीन के बाद 12 घंटे की शूटिंग और इसी बीच दो से चार घंटे में उन्हें खाना दिया जाता था।
- रणवीर को आखिरी मील रात 11:30 बजे दी जाती थी।
- डिनर के एक घंटे बाद वो सोने के लिए जाते थे, इस दौरान उनका खाना बनाने की जिम्मेदारी उनके पर्सनल शेफ को दी गई थी।
- रणवीर लॉयड की इजाजत के बिना कुछ भी नहीं खाते थे।
रणवीर की वर्कआउट करते हुए कई फोटोज भी लॉयड ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो कढ़ी मेहनत करते नजर आरहे हैं| बता दें फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। दोनों के बीच कई लिप किस और इंटिमेट सीन देखने को मिलेंगे। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

6th July, 2016