मुंबई:-
राजश्री प्रोडक्शन के एमडी और सीईओ रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। रजत बड़जात्या की याद में बुलाई गई प्रार्थना सभा में पहुंचे सलमान खान इतने भावुक हो गए कि वो अपने आँसू रोक नहीं पाये और फूट-फूट कर रोने लगे। बता दें कि रजत बड़जात्या फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी समय से कैंसर की बीमारी थी।
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म से शुरू किया
कैरियर--
- सूरज बड़जात्या सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के डायरैक्टर थे।
- सलमान ने अपना बाॅलीवुड कैरियर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘‘मैंने प्यार किया’’ से शुरू किया था।
- इस प्रार्थना सभा में सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी नजर आई, वह भी काफी मायूस दिखीं।
- सलमान ने रजत के साथ एक तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की आैर लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
सूत्रों का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। रजत अजीत बड़जात्या के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वर्ली स्थित शमशान घाट में रजत का अंतिम संस्कार किया गया। इस शोक सभा में एक्ट्रैस रवीना टंडन, तारा शर्मा आैर सोनम कपूर भी मौजूद थे।
1st August, 2016