यूरिड मीडिया स्पोर्ट्स डेस्क:-
रियो ओलंपिक 2016 का आज तीसरा दिन है। पूरी दुनिया की नजर ओलंपिक पर है और हर किसी की आंखों में पल रहा है देश को पदक मिलने का सपना। अब तक अमेरिका और चीन 3-3 गोल्ड मेडल के साथ सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया और इटली भी रेस में हैं। लेकिन रियो ओलंपिक 2016 अब तक भारत के लिए अच्छा नहीं गुजरा है और एक-दो खेलों को छोड़कर भारत को निराशा ही हाथ लगी है। सोमवार को रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी इन मुकाबलों में देश की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। हालांकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विजयी बिगुल बजाते हुए रियो ओलम्पिक में शानदार शुरुआत की है और अब टीम अपने दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मौजूदा ओलम्पिक विजेता टीम जर्मनी से होगा।
- इस साल एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का टूर्नामेंट में जर्मनी से हुआ मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा था।
- बताना चाहेंगे कि 10 मीटर एयर राइफल के क्लासिफिकेशन में भारत के अनुभवी शूटर गगन नारंग और भारत के एक मात्र ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा भारत की चुनौती पेश करेंगे।
- मेन ट्रैप शूटिंग के क्लालिफिकेश राउंड में मानवजीत संधु और कायनन चेनई अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
- स्विमिंग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल में शिवानी कटारिया आज अपना दावा पेश करेंगी. उनके अलावा पुरुष वर्ग में साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्टाइल में दावा पेश करेंगे।
- तीरंदाजी में भारत की बोम्बायला देवी, दीपिका कुमारी और लक्ष्मीरानी मांझी महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी प्रतियोगिता में राउंड ऑफ 64 में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
- हॉकी में आज ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता पुरुष टीम जर्मनी से भिड़ेगी. आठ बार की ओलिंपिक गोल्ड विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मेडल 36 साल पहसे मॉस्को ओलिंपिक में जीता था. इसके अलावा महिला हॉकी टीम का मुकाबला आज ग्रेट ब्रिटेन से होगा।
रियो ओलंपिक 2016 का आज तीसरा दिन है। पूरी दुनिया की नजर ओलंपिक पर है और हर किसी की आंखों में पल रहा है देश को पदक मिलने का सपना। अब तक अमेरिका और चीन 3-3 गोल्ड मेडल के साथ सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया और इटली भी रेस में हैं। लेकिन रियो ओलंपिक 2016 अब तक भारत के लिए अच्छा नहीं गुजरा है और एक-दो खेलों को छोड़कर भारत को निराशा ही हाथ लगी है। सोमवार को रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी इन मुकाबलों में देश की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। हालांकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विजयी बिगुल बजाते हुए रियो ओलम्पिक में शानदार शुरुआत की है और अब टीम अपने दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मौजूदा ओलम्पिक विजेता टीम जर्मनी से होगा।
8th August, 2016