मुंबई:-
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित फिल्म '31 अक्टूबर' को कई सीनो की काटछांट और चार महीने की देरी के बाद सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी हैं।
इस फिल्म में एक्ट्रेस सोहा अली खान और एक्टर वीर दास मुख्य भूमिका निभा रहें है। इस फिल्म का निर्देशन शिवाजी लोटन पाटिल ने किया हैं। यह फिल्म इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म के निर्माता हैरी सचदेवा के मुताबिक, हिंसा और खून-खराबे वाले कई दृश्यों को इस फिल्म से हटा दिया गया।
फिल्म के नौ बड़े दृश्य काटे गए--
- सचदेवा ने एक बयान में कहा, इसमें नौ बड़े दृश्य काटे गए।
- सेंसर बोर्ड का कहना था कि इनमें से कुछ दृश्य और संवाद एक खास समुदाय को उकसा सकते थे इसलिए इन्हें हटाया जाना जरूरी था।
- '31 अक्टूबर' के निर्माता सचदेव ने कहा, 'इसमें समय लगा, लेकिन हम सेंसर बोर्ड को वे दृश्य रखने के लिए राजी करने में कामयाब रहे, जो कहानी की सच्चाई के लिए जरूरी हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित फिल्म '31 अक्टूबर' को कई सीनो की काटछांट और चार महीने की देरी के बाद सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी हैं।
- सचदेवा ने एक बयान में कहा, इसमें नौ बड़े दृश्य काटे गए।
- सेंसर बोर्ड का कहना था कि इनमें से कुछ दृश्य और संवाद एक खास समुदाय को उकसा सकते थे इसलिए इन्हें हटाया जाना जरूरी था।
- '31 अक्टूबर' के निर्माता सचदेव ने कहा, 'इसमें समय लगा, लेकिन हम सेंसर बोर्ड को वे दृश्य रखने के लिए राजी करने में कामयाब रहे, जो कहानी की सच्चाई के लिए जरूरी हैं।
9th August, 2016