यूरिड मीडिया डेस्क:-
ऋषि कपूर ने एक बार फिर एक अभिनेत्री का मज़ाक उड़ाया है। इससे पहले अभिनेता ऋषि कपूर हिलेरी क्लिंटन, बेटे रणबीर सहित कई अन्य लोगों का मज़ाक उड़ा चुके हैं। बॉलीवुड क्टर ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्विट्स के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होने हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदर्शियां को अपना निशाना बनाया। ऋषि ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियां नजर आ रही हैं। फोटो के एक साइड में किम की तस्वीर है तो दूसरी तरफ आलू की एक बोरी की तस्वीर, फोटो के नीचे एक कैप्शन में ''इंस्पिरेशन कहीं से भी ली जा सकती है'' लिखा हुआ है। फोटो ऋषि ने 7 अगस्त को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी।
- इससे पहले भी ऋषि कपूर कई सेलेब्स पर निशाना साध चुके हैं।
- अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन,नेहरू-गांधी खानदान, शॉपिंग ब्रांड्स, बेटे रणबीर कपूर, पब्लिक पर्सनलिटीज और यहां तक की वे खुद का भी मजाक ट्विटर पर उड़ा चुके है।
9th August, 2016