मुंबई:-
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, द मैन यू नो, बट जर्नी यू डोंट' का ट्रेलर खुद लॉन्च करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 10 अगस्त को जालंधर में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्रेलर लॉन्च में करीब 15 से 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जालंधर में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्माता अरुण पाण्डेय, फॉक्स स्टार स्टूडियो इंडिया के सीईओ विजय सिंह और फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डेय भी मौजूद होंगे। माही के क्रिकेट करियर को हर भारतीय जानता है पर उसके पीछे की कहानी को शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं इसी विषय पर फिल्म आधारित है।
फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा-
- धोनी हमारे देश के बहुत बड़े गौरव हैं, और उनकी गजब की फैन फॉलोविंग हैं।
- इससे अच्छा मौका और क्या होगा की उनके अलग अलग शहरों के सभी फैन्स के साथ ये ट्रेलर लॉन्च किया जाए।
- हम अगले दो दिनों तक फिल्म की झलकियां जालंधर, दिल्ली और मुम्बई के फैन्स तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
- वहीं दिल्ली और मुंबई में इसके अगले दिन यानी 11 अगस्त को फैन्स के साथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।
- जहां धोनी के साथ ऑन स्क्रीन धोनी सुशांत सिंह राजपूत भी होंगे।
- एमएसडी का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है।

10th August, 2016