नई दिल्ली
:-
रियो ओलिंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले भारत के चार एथलीटों पीवी सिंधु (बैडमिंटन), दीपा कर्मकार(जिमनास्टिक्स), साक्षी मलिक(कुश्ती) और जीतू राय(शूटिंग) को भारत सरकार ने 2016 के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। 29 अगस्त को इन लोगों को राष्ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जिसमे खेल रत्न खिलाड़ी को 7.5 लाख और द्रोणाचार्य अर्जुन ध्यान चंद पुरस्कार से नवाजे गए खिलाड़ियों को 5 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।
चार एथलीटों को खेल रत्न-
- पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल हासिल किया है, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
- साक्षी मलिक ने 58 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
- दीपा कर्मकार ने जिमनास्टिक की सबसे कठिन प्रॉडुनोवा स्पर्द्धा में चौथा स्थान हासिल किया। वह चंद अंकों के अंतर से कांस्य हासिल करने में चूक गईं। \
- लेकिन उन्होंने अपने खेल से लोगों का दिल जीता।
- जीतू राय ने शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
द्रोणाचार्य पुरस्कार-
- कोचिंग के लिए दिए जाने वाले द्रोणाचार्य अवार्ड में जिमनास्टिक्स में दीपा कर्मकार के कोच बिश्वेश्वर (बीएस) नंदी को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
- क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
- महाबीर सिंह को कुश्ती (लाइफटाइम) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
अर्जुन पुरस्कार-
- कुल 15 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।
- रियो ओलिंपिक में बेहतरीन खेल दिखाने वाली ललिता बाबर (एथलेटिक्स),शिव थापा (बॉक्सिंग) शामिल हैं।
ध्यान चंद पुरस्कार-
- कुल तीन शख्सियतों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
- इनमें सत्ती गीता (एथलेटिक्स), सिल्वेनस डुंग डुंग (हॉकी) , राजेंद्र प्रसाद शेल्के (रोविंग) हैं।

23rd August, 2016