लखनऊ
:- बक़रीद के नजदीक आते ही बकरा मंडियों में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बकरों की बिक्री-खरीद का दौर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल बकरों के दामों में इजाफा हुआ है।
'बादल' कौतूहल का विषय-
- बादल को खरीदने के लिए दिल्ली के एक कारोबारी ने 13 लाख की बोली लगाई है।
- मंडी में मौजूद मुम्बई के व्यवसाई ने इसकी बोली 15 लाख लगा दी है।
- रविवार की सुबह बादल की बोली 50 हजार से शुरू हुई और शाम तीन बजे तक 15 लाख रूपए पहुंच गई।
- बादल को मुम्बई से आए चमड़ा कारोबारी मोहम्मद रजा ने खरीदा है।
सात से आठ सौ रूपए प्रतिदिन का खर्चा-
बादल की रोजना की डाइट सात से आठ सौ रूपए आती है। जिसमें वह बकरे को चार लीटर दूध, सौ ग्राम देशी घी, चार किलो चना, दो दर्जन केला, दो मक्खन बंद, 22 गड्डी पत्ता गोभी, दो पैकेट रस, दो किलो गेहूं, एक किलो मकाई हर रोज खिलाते हैं। बादल की उम्र करीब ढाई साल की हो गई है और वजन दो कुन्तल है।
12th September, 2016