ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा चुनाव-2017 : सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री के बारे में मतदाताओ की राय

2 of 10
विधानसभा चुनाव-2017 : सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री के बारे में मतदाताओ की राय

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

सर्वे रिपोर्ट

1-मुख्यमंत्री की छवि कैसी है..?

मुख्यमंत्री की छवि कैसी है इस सवाल का जबाव अखिलेश यादव के लिए बहुत सुखद माना जा सकता है। साढ़े चार वर्ष से अधिक पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया होने के बाद भी अखिलेश यादव की छवि मतदाओं मे आज भी अच्छी है। सर्वे के दौरान 49 प्रतिशत मतदाओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ईमानदार मानते है। 28 प्रतिशत मतदाताओं ने सवाल का जबाव नहीं दिया। जबकि 23 प्रतिशत मतदाताओं की राय नकारात्मक है।
इस प्रकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि 2017 विधानसभा चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण होगी, आैर सपा को इसका सबसे अधिक लाभ उठाना चाहिए क्योंकि अभी तक तीन प्रमुख राजनीतिक दलों बसपा एवं कांग्रेस, भाजपा मे से दो दलों के मुख्यमंत्री घोषित है। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री घोषित नहीं किया है। लेकिन जो दलों में मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित है उन दोनों नेताओं बसपा की मायावती एवं कांग्रेस की शीला दीक्षित पर गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोप है. जिनकी जांच अलग-अलग एजेन्सियों द्वारा की जा रही है। जबकि अखिलेश यादव की छवि आज भी ईमानदार की है जो विधानसभा चुनाव 2017 में दोनों दलों के मुख्यमंत्री प्रत्याशियों पर भारी पड़ेगी। यही नहीं अगर भाजपा भी दबाव में किसी को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित करती है तो अभी तक उत्तर प्रदेश के जो भी मुख्यमंत्री सम्भावित दावेदार वाले भाजपा नेता हैं। उन पर भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि भारी पड़ेगी। इसलिए 2017 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए।