ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा चुनाव-2017 : सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री के बारे में मतदाताओ की राय

9 of 10
विधानसभा चुनाव-2017 : सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री के बारे में मतदाताओ की राय

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

8-सबसे अच्छा राजनीतिक दल कौन है..?

इस सवाल का जबाव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है क्यांेकि 25 प्रतिशत मतदाताओं ने सपा आैर 25 प्रतिशत ने भाजपा के पक्ष में अपनी राय दिया है। बसपा तीसरे स्थान पर आैर कांग्रेस चौथे स्थान पर हैं। बसपा को 24 प्रतिशत तथा कांग्रेस का 17 प्रतिशत मतदाताओं ने सबसे अच्छा राजनीतिक दल बताया है। सर्वे के अनुसार राजनीतिक दलों के बारे में व्यक्त की गयी मतदाताओं की राय चुनाव का मत प्रतिशत माना जाता है। इस प्रकार अगर राजनीतिक दलों के बारे में मदताताओं की राय को वर्तमान राजनीतिक माहौल में देख तो सपा, बसपा एवं भाजपा का 24 से 25 प्रतिशत एवं कांग्रेस तथा अन्य सभी दल 26 प्रतिशत मत पाने की सम्भावना है। इस प्रकार सपा, बसपा, एवं भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए 5 से 6 प्रतिशत मतों को जोड़ना होगा क्योंकि 1989 से 2012 तक के चुनाव परिणाम बताते है कि पूर्ण बहुमत की सरकार 30 से 31 प्रतिशत के बीच में ही बनती है। सर्वे में एक अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु उभर कर सामने आया है जो राजनीतिक विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण है कि अगर कांग्रेस छोट-छोटे दलों का महा-गंठबन्धन बना करके चुनाव मैदान में उतरती है तो जैसा मतदाताओं की राय है उसमें नया समीकरण बन सकता है आैर बहुमत बनाने के प्रबल दावेदार सपा, बसपा, एवं भाजपा के लिए एक चुनौती बन सकती है।