यूरिड मीडिया ब्यूरो
:-
1989 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ। तब से लेकर अभी तक 27 वर्षो में गैर कांग्रेसी सरकारे ही बनती रही। हालांकि बीच -बीच में राजनीतिक अस्थिरता के कारण राष्ट्रपति शासन भी लागू हुआ। लेकिन इन 27 वर्षो में 1989 मुलायम सिंह 1991 कल्याण सिंह 1993 में फिर बसपा एवं सपा गठबन्धन से मुलायम सिंह, बसपा गठबन्धन टूटने से मायावती 1995 पहली बार भाजपा समर्थन से मुख्यमंत्री बनी लेकिन गठबन्धन अधिक दिन नहीं चला। 1996 में फिर विधानसभा चुनाव हुए। किसी दल को बहुमत नही मिला। राष्ट्रपति शासन लागू हुआ लेकिन 1997 में फिर भाजपा समर्थन से मायावती दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी। यह भी गठबन्धन ज्यादा दिन नही चला आैर फिर 1997 में कल्याण सिंह नेतृत्व में बसपा एवं कांग्रेस पार्टी तोड़कर बहुमत की सरकार बनी, जो 2002 तक कार्यकाल पूरा किया। इसी दौरान कल्याण सिंह के बाद रामप्रकाश गुप्ता एवं राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री बने। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2002 में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा। किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने से फिर राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। लेकिन कुछ माह अन्तराल में फिर भाजपा समर्थन से मायावती नेतृत्व तीसरी बार भाजपा एवं बसपा की सरकार बनी। यह गठबन्धन भी ज्यादा नही रहा आैर टूट गया। भाजपा एवं बसपा गठबन्धन टूटने के बाद सपा ने बसपा व भाजपा के नाराज विधायको को मिलाकर 2003 में सरकार बनायी जो 2007 तक चली। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार 1989 के बाद मायावती नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत मिलाकर बनी। जिसने अपना पांच वर्ष कार्यकाल पूरा किया। फिर 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के 224 सीट मिली आैर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जो अपना 5 वर्ष कार्यकाल पूरा करने जा रही है। 2017 में किसे बहुमत मिलेगा तो यह तो आने वाला चुनाव परिणाम बताएगा।
समाजवादी पार्टी
:-
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तमाम उतार-चढ़ाव के बाद जिस राजनैतिक मुकाम पर पहुंचे है। उनमें 1991 के बाद आने वाला विधानसभा चुनाव 2017 सबसे चुनौती भरा है। फर्क इतना है 1991 में मुलायम सिंह को सिर्फ विरोधी दलों से केवल एक फ्रंट पर लड़ना था, जबकि 2017 में विरोधीयो के साथ-साथ पारिवारिक सत्ता संघर्ष से भी जूझना पड़ रहा है। वर्तमान राजनीतिक माहौल को मुलायम सिंह विरोधी दलों एवं पारिवारिक सत्ता संघर्ष से कैसे समाजवादी पार्टी को उबारेंगें यह आने वाला समय बतायेगा। फिलहाल 4 अक्टूबर 1992 में स्थापना के बाद समाजवादी पार्टी निरन्तर आगे बढती रही। 1993,1996,2002 एवं 2007 में मतो के बढत के साथ सीटें भी बढ़ी और 2012 में पहली बार 224 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी। इस बढ़े हुए ग्राफ को क्या मुलायम सिंह एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान राजनैतिक माहौल में बरकरार रख पाएंगे..?
1989 से 2012 तक समाजवादी पार्टी को मिले मतो एवं सीटों का विश्लेषण:-
11th October, 2016