ब्रेकिंग न्यूज़

यादवी धर्मयुद्ध...

1 of 7
यादवी धर्मयुद्ध...

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें

विजय शंकर पंकज (यूरिड मीडिया)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यादवी 'धर्मयुद्ध' शुरु हो गया है। अभी तक चल रही जुबानी जंग आज पूरे सपाई मंच पर ही प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच हाथा-पाई हो गयी। शिवपाल ने अखिलेश के हाथ से मंच छिनकर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे है। इसके पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का चचा-भतीजा शिवपाल-अखिलेश को गले मिलाकर पूरे मामले को शान्त कराने का जो प्रयास किया गया, वह विधान परिषद सदस्य आशु मलिक के एक आरोप के बाद सब कुछ छिन्न-भिन्न सा हो गया।