अंडमान-निकोबारः
-
अंडमान-निकोबार के प्रसिद्ध हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश और आंधी के बाद करीब 800 पर्यटक वहां फंस गए हैं। फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए नौसेना ने अपने तीन जहाज तुरंत हैवलॉक द्वीप के लिए रवाना किए हैं।
- बता दें कि अचानक आयी आंधी और बारिश से हैवलॉक द्वीप पर 800 के करीब फंस गए हैं।
- जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए नौसेना से मदद मांगी थी।
- जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए नौसेना ने अपने तीन जहाज बित्रा, बंगाराम और कुंभीर हैवलॉक द्वीप के लिए रवाना कर दिए हैं।
विमान की उड़ान को भी प्रभावित हुई है. पैसेंजर को टिकट रद्द कर या तो पैसे लौटाये जायेंगे या विमानों को रिशिड्यूल किया जायेगा. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
7th December, 2016