सपनों का आना स्वाभाविक है। अग्निपुराण में कहा गया है कि, यदि सपना देखने की वजह से नींद खुल जाए तो फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह स्वप्न दिमाग से निकल जाता है। ऐसे में अग्निपुराण का यह उपाय कई तरह से आपके लिए बेहतर सिद्द हो सकता है।
करें ये उपाय:
तिल से हवन करने पर घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। नियमित रूप से तिल का हवन करने पर बुरे सपनों से बच सकते हैं।
शास्त्रों के अनुसार कुछ बातों को गुप्त रखना ही अच्छा माना जाता है। वैसे बुरे सपने को भूल जाना चाहिए, उसे किसी के भी सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए।
नियमित शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शिव के पंचाक्षरी मंत्र यानी ऊं नमः शिवाय का जप करें। नियमित महामत्युंजय मंत्र का जप करने से डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र : ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
सूर्य देव को जल अर्पित करें। सूर्य देव को जल चढ़ाने से भी स्वप्न दोष और डरावने सपनों से मुक्ति पाई जा सकती है।
25th January, 2017