यूरिड मीडिया डेस्क -
नकारात्मकता एक ऐसा एहसास है जिसके कारण व्यक्ति कभी खुश नहीं रह पाता। इतना ही नहीं उसे लाख कोशिशों के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा की आवश्यकता होती है ताकि वह इन परिस्थितियों से बाहर आ सके। यदि आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो इसके लिए सबसे सरल उपाय हैं गायत्री मंत्र का जाप।
निरोज जीवन, यश, समृद्धि, धन आदि प्रदान करने वाला यह प्रभावि मंत्र भय को दूर करने वाला होता है। गायत्री मंत्र से तो आप परिचित होंगे “ऊँ भूर्भवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गों देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्”। इस प्रभावि मंत्र की चर्चा इस्लाम धर्म में भी की गई है। इस्लाम धर्म में गायत्री मंत्र के बराबर ही प्रभावी “सूरह फातेह” को माना गया है।
युग परिवर्तन नामक पुस्तक जो हिन्दी और उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित किया गया है उसमें इस्लामी दृष्टिकोण में “सूरह फातेह” का जिक्र गायत्री मंत्र की तरह ही जाप करने की हिदायत दी गई है।
गायत्री मंत्र दरिद्रता का नाश करने वाला और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है। कार्य में असफलता, निराशा, धन हानि, आय में वृद्धि न होना आदि समस्याओं में गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को न केवल शांति मिलती है बल्कि शुभ फल भी प्राप्त होता है।
14th June, 2017