नई दिल्ली- भारत का आधुनिकतम संचार उपग्रह जीसैट-17 आज एरियन स्पेस के एक भारी रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया, जो 17 संचार उपग्रहों के समूह को मजबूत करेगा। यह प्रक्षेपण फ्रेंच गुयाना के कोरू से किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 'इसरो' ने प्रसारण सेवाओं में देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भूस्थैतिक उपग्रहों की जीसैट श्रंखला विकसित की है।
यूरोपीय प्रक्षेपक एरियनस्पेस फ्लाइट वीए 238 ने कोरू के एरियन लॉन्च कॉम्पलेक्स नंबर 3 से उड़ान भरी। कोरू दक्षिण अमेरिका के पूर्वोत्तर तट पर स्थित एक फ्रांसीसी क्षेत्र है। इस उड़ान में निर्धारित समय से कुछ मिनट की देरी हुई। भारतीय समयानुसार इसे रात दो बजकर 29 मिनट पर उड़ान भरनी थी।
लगभग 39 मिनट की निबार्ध उड़ान में 3,477 किलोग्राम वजनी जीसैट—17 को कक्षा में प्रवे
श करवाने से कुछ ही समय पहले उसके सहयात्री हेलास सैट 3—इनमारसैट एस ईएएन को कक्षा में प्रवेश कराया गया।
भारत का सबसे मॉर्डन संचार उपग्रह जीसैट 17 लॉन्च
30th June, 2017