हैदराबाद। यहां नाबालिग लड़कियों से निकाह करने का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 8 शेखों सहित तीन काजी और दर्जनभर दलालों को गिरफ्तार किया है। काजी और दलाल मिलकर बड़े सुनियोजित तरीके से मुस्लिम नाबालिग गरीब लड़कियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर मोटी रकम लेकर शेखों के साथ निकाह कराते थे। सभी आरोपी खाड़ी देश ओमान और कतर के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि अभी और कितने लोग है जो इस रैकेट में शामिल है।
खबर के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमान और कतर से आए 8 शेखों को गिरफ्तार किया। ये शेख यहां गरीब लड़कियों को अपने साथ ले जाने की तैयारी में थे। सभी आरोपियों की उम्र करीब 70 साल के आसपास है, जो खुद को चुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेते थे। मुख्य आरोपी का नाम फरीद है।
आरोपी फरीद दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करवाता था। शेख पहले पीड़ित लड़कियों को पसंद करते, जिसके बाद उनका निकाह के बहाने सौदा किया जाता। पुलिस ने गैर कानूनी निकाह कराने वाले तीन काजी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।
21st September, 2017