यूरीड मीडिया- चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 60.19 % वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73.93% और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40% वोटिंग हुई। इसके अलावा असम में 74.86%, बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, दादर और नगर हवेली दमन दीव में 65.23%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22%, कर्नाटक में 66.05%, मध्य प्रदेश में 62.27%, महाराष्ट्र में 53.40%, उत्तर प्रदेश में 55.93% और पश्चिम बंगाल में 73.93% वोटिंग हुई।
शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग
शाम पांच बजे तक आगरा 51.53, एटा 57.07, आंवला 54.73, फतेहपुर सीकरी 54.93, फिरोजाबाद 56.27, बदायूं 52.77, बरेली 54.21, मैनपुरी 55.88, संभल 61.10 और हाथरस में शाम पांच बजे तक 53.54 फीसदी वोटिंग रही।
7th May, 2024