9 को बसपा की महारैली, पांच लाख लोगों को लाने का लक्ष्य
1 of
5

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 10वीं पुण्यतिथि पर नौ अक्टूबर को मायावती यहां लाखों की भीड जुटाकर अपनी ताकत दिखायेंगी। इस दौरान मायावती जहां एक ओर विरोधियों पर तीखा हमला बोलेंगी वहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश देंगी।
आजमगढ, सहारनपुर, इलाहाबाद और आगरा में सफल रैली करने के बाद पार्टी अध्यक्ष मायावती नौ अक्टूबर को यहां के कांशीराम स्मारक स्थल पर श्रद्धाजंलि सभा करने जा रही हैं। श्रद्धाजंलि सभा के बहाने प्रस्तावित विशाल रैली में कम से कम पांच लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है।...आगे क्लिक करे.
18 विशेष रेलगाडियों की व्यवस्था:-
बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस रैली में सूबे भर से पार्टी कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने के लिए 18 विशेष रेलगाडियों की व्यवस्था की गयी है। सोलह रेलगाडी राज्य के पश्चिमी इलाकों के लिए होंगी जबकि दो रेलगाडियां पूर्वी क्षेत्रों से आयेंगी।
उन्होंने बताया कि छह रेलगाडी मेरठ क्षेत्र, चार सहारनपुर, चार मुरादाबाद मंडल और दो मुजफ्फरनगर क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए लगायी जायेंगी। एक रेलगाडी बलिया भेजी जायेगी। प्रत्येक गाडी में 20 डिब्बे होंगे। डिब्बे स्लीपर और सामान्य किस्म के होंगे। प्रत्येक रेलगाडी में कम से कम 5000 बसपा समर्थक आयेंगे। एक अनुमान के तहत रेलगाडी से एक लाख लोगोें के आने की व्यवस्था है।...आगे क्लिक करे.
शाम ही लखनऊ आ जायेंगी रेलगाड़ी:-
बसपा नेता ने बताया कि विशेष रेलगाडियां आठ अक्टूबर की शाम ही लखनऊ आ जायेंगी। रैली के बाद रेलगाडियां कार्यकर्ताओं को वापस भी ले जायेंगी। इसके अतिरिक्त पार्टी प्रत्याशियों को अपने अपने क्षेत्रों से बस की भी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। ...आगे क्लिक करे..
दलितों, ब्राह्मणों और मुसलमानों पर खास जोर:-
राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह रैली बसपा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसलिए रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव के मद्देनजर बसपा दलितों, ब्राह्मणों और मुसलमानों पर खास जोर दे रही है। पार्टी का मानना है कि इन तीनों का समर्थन यदि मिल गया तो बसपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता।..आगे क्लिक करे.
सजग बसपा:-
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को लेकर बसपा सजग है। बसपा सपा के अन्दरुनी कलह का लाभ उठाकर मुसलमानों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड रही है।





आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है
स्लाइडशो दोबारा देखें