
यूरिड मीडिया मीडिया डेस्क -भारतीय जनता पार्टी के मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र सांसद कौशल किशोर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में भाजपा (BJP Lucknow) जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नोटिस जारी किया है। कौशल पर आरोप है कि वह भाजपा में बिना किसी अनुमति के सपा और बसपा के नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं। नोटिस के जरिये कौशल किशोर को अपना जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है।
1st June, 2017