यह एनालिसिस दैनिक भास्कर से लिया गया है। क्रेडिट- दैनिक भास्कर
बीजेपी का 2024 के मेनिफेस्टो को ‘संकल्प पत्र' को नाम दिया गया है- ‘मोदी की गारंटी’। इसमें ‘मोदी’ का जिक्र 65 बार हुआ है। 2014 के घोषणा पत्र में मोदी का जिक्र महज 3 बार था। हमने बीजेपी मेनिफेस्टो के ट्रेंड्स समझने के लिए 4 लोकसभा चुनावों, यानी 2009, 2014, 2019 और 2024 के घोषणा पत्र का एनालिसिस किया है। 2009 और 2014 में बीजेपी मेनिफेस्टो को ‘घोषणा पत्र’ कहती थी, 2019 से इसे ‘संकल्प पत्र’ कह रही है।
मेनिफेस्टो के पहले पन्ने की तस्वीर भी बदलती रही है। 2009 में अटल, आडवाणी और राजनाथ थे। 2014 में नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी के 10 नेता थे। 2019 में सिर्फ मोदी की तस्वीर थी और 2024 में मोदी और जेपी नड्डा दिख रहे हैं।
हमने पिछले चार मेनिफेस्टो में 14 प्रमुख शब्दों की गिनती की है। इससे पार्टी का ट्रेंड पता चलता है। शब्द हैं- 1. भ्रष्टाचार, 2. आतंकवाद, 3. इन्फ्रास्ट्रक्चर, 4. विकास, 5.GYAN, 6. अर्थव्यवस्था, 7. संविधान, 8. राम मंदिर, 9. गाय, 10. महंगाई, 11. अल्पसंख्यक, 12. शिक्षा, 13. रोजगार, 14. नरेंद्र मोदी।
नोटः
एनालिसिस में बीजेपी के अंग्रेजी मेनिफेस्टो के अंग्रेजी शब्दों की गिनती की गई है। ग्राफिक्स में उन शब्दों का हिंदी तर्जुमा लिखा है।
भाजपा के घोषणा पत्र से मोदी की गारंटी तक का सफर, कैसे 0 से 65 बार तक पहुंचा पीएम मोदी का नाम
15th April, 2024