यूरीड मीडिया- कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे जहां पर उन्होंने दलित छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ जो हजारों साल में अन्याय और भेदभाव हुआ है डॉ. आंबेडकर ने वो ध्यान में रखकर संविधान बनाया है। देश की हजारों साल की संस्कृति और महापुरुषों के विचार देश के संविधान में हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज से आए हैं। देश का हर दलित आंबेडकर है। डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से दलितों को शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान की आवाज को दबाया जा रहा है। देश में दलितों की आबादी 15 प्रतिशत है लेकिन इसके अनुपात में देश की टॉप कंपनियों के मालिक और सीईओ दलित समाज से नहीं हैं। संविधान आपको बराबरी का अधिकार देता है और अब इसे ही खत्म करने की साजिश रची जा रही है। देश के संविधान को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। आंबेडकर जी ने कहा था कि संगठित बनों, शिक्षित बनो और संघर्ष करो। दलित समाज को इसी तरह अपने हक को प्राप्त करना होगा।

20th February, 2025