शिखर धवन की अनूठी प्रेम कहानी -अंधे प्यार की सच्ची दास्तान
4 of
7
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की एक अनूठी प्रेम कहानी है। यह मूंछ वाला लड़का धवन इंटरनेट पर बंगाली ब्यूटी से कैसे मिला, यह पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।
शिखर की वाइफ आयशा धवन एक एंग्लो-इंडियन है क्योंकि उसके पिता भारतीय हैं और मां अंग्रेजी मूल की है।
आयशा भारत में पैदा हुई थी, लेकिन उसका परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहने लगा। वह एक प्रशिक्षित किकबॉक्सर और एक खेल समर्थक है।
शिखर धवन से पहले आयशा ने ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायी से शादी की थी बाद में उनका तलाक हो गया। आयशा की पहली शादी से रिया और अलीयाह नामक उनकी दो बेटियां हैं।
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के प्यार की शुरुआत इंटरनेट पर हुई थी। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और शिखर धवन दोनों एक साथ फेसबुक चला रहे थे। हरभजन सिंह के प्रोफाइल में आयशा को देखकर शिखर उन पर फिदा हो गए।
शिखर धवन ने तुरतं आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और उसने इसे एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद धीरे धीरे शिखर धवन और आयशा के बीच बातचीत शुरू हो गई।
साल 2009 में शिखर धवन और आयशा ने सगाई कर ली हालांकि शादी के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा। आख़िरकार साल 2012 में शिखर धवन और आयशा शादी के बंधन में बंध गए। साल 2014 में आयशा और धवन के घर में एक बच्चे ने जन्म लिया जिसका नाम जोरावर नाम है।