
लखनऊ
:- यूपी चुनाव को देखते हुए सपा ने भी अपने कदमों की रफ्तार बढ़ा दी है। खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त करने के बाद पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को भी मंत्री मण्डल से बर्खास्त कर दिया गया है। ज़मीन हड़पने व भ्रष्टाचार के आरोप के चलते बर्खास्त किए गए हैं मंत्री राज किशोर सिंह।
बस्ती से एमएलसी टिकट काटने की भरपाई समाजवादी पार्टी ने लघु उद्योग एवं पशुधन मंत्री राजकिशोर यादव का कद बढ़ाकर की। सीएम अखिलेश यादव ने मंत्री को लघु उद्योग एवं पशुधन के साथ पंचायती राज विभाग का भी मंत्री बना दिया। यह विभाग मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद से खाली पड़ा था।
12th September, 2016