
लखनऊ
:- उत्तर प्रदेश राजनीति में सियासी घमासान का दौर लगातार जारी है। इसी के चलते बीते कल गायत्री प्रजापति व राज किशोर सिंह को म्नत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था। अब इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दीपक सिंघल हटाये गए।
अभी हाल ही में आलोक रंजन की जगह दीपक सिंघल को यूपी की मुख्य सचिव बनाए गए थे। ऐसा माना जाता है कि दीपक सपा सुप्रीमो मुलायम के करीबी रहे है।
दीपक सिंघल कि जगह राहुल भटनागर को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राहुल भटनागर अभी तक
प्रमुख सचिव वित्त थे।
13th September, 2016