
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धरमपाल सिंह के निर्देश पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (सिविल) के मुख्य अभियंता स्तर-दो को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा ने बताया कि शरद चन्द्र पंकज को मुख्य अभियंता शारदा सहायक लखनऊ, योगेश कुमार सक्सेना को मुख्य अभियंता (बाण सागर) इलाहाबाद, ध्यान सिंह को मुख्य अभियंता (कार्मिक अधि-दो) लखनऊ और मुख्य अभियंता (परिवाद) लखनऊ के खाली पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राम प्यारे तिवारी को मुख्य अभियंता (अग्रिम नियोजन) लखनऊ स्थानान्तरित किया गया है।
26th August, 2017