
यूरीड न्यूज़- 30 साल तक निर्दलीय के तौर पर विधायक रहे कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शुक्रवार (आज) को राजधानी के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली में अपनी ताकत दिखा रहें है। राजा भईया के समर्थकों ने इस रैली को ‘राजा भइया रजत जंयती अभिनंदन समारोह’ का नाम दिया है, लेकिन इस कार्यक्रम में राजा भइया अपनी प्रस्तावित नई पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा कर सकते हैं। इस समारोह का आयोजन राजा भइया के राजनीतिक जीवन के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। राजा भइया के गृह जिले प्रतापगढ़ के लिए अलावा प्रदेश के सभी जिलों से लोग शामिल हैं। समारोह में प्रतापगढ़ के लोगों के लिए एक विशेष ट्रेन बुक कराई गई थी। दावे के मुताबिक इस समारोह में एक लाख लोगों की भीड़ जुटी है।
30th November, 2018