
लखनऊ, यूरिड मीडिया न्यूज। भारत सरकार ने विवाह करके पत्नियों को छोड़कर विदेश में भाग जाने वाले 33 NRI के पास-पोर्ट रद्द कर दिया है और आठ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षो में NRI द्वारा शादी करके पत्नियों को देश में छोड़कर जाने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इसे रोकने के लिए कानून भी बनाया जा रहा है। जिसमें शादी के हफ्ते के अन्दर रजिस्ट्रेशन कराने के प्राविधान है अगर रजिस्ट्रेशन नही कराया तो कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
13th December, 2018