
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया है। कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया।
कुल 1129 पदों में 180 वैकेंसी आईएएस की है। 55 वैकेंसी आईएफएस और 147 आईपीएस की हैं। सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए के 605 और ग्रुप बी सर्विसेज के 142 पद हैं। कुल वैकेंसी में 455 पद अनारक्षित हैं। 109 पद ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग के लिए हैं।
यहां देखें पूरा रिजल्ट
UPSC CSE Topper 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर रैंक, रोल नंबर और नाम
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4 0108110 शाह मार्गी चिराग
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पुनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी
11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12 5809367 आशी शर्मा
13 5912548 हेमन्त
14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
15 1010403 बन्ना वेंकटेश
16 6907627 माधव अग्रवाल
17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
18 2604936 सौम्या मिश्रा
19 0833456 विभोर भारद्वाज
20 2200688 त्रिलोक सिंह
21 0859649 दिव्यांक गुप्ता
22 0865358 रिया सैनी
23 1214507 बी शिवचंद्रन
24 0334811 आर रंगमंजू
25 1202909 जी जीई ए एस
26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े
27 0410502 रोमिल द्विवेदी
28 7809511 ऋषभ चौधरी
29 1203512 सुभाषकार्तिक एस
30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई
31 0510887 श्रेया त्यागी
32 1126194 उत्कर्ष यादव
33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस
34 0413837 अभि जैन
35 0840850 श्रेयक गर्ग
36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव
37 0801201 शोभिका पाठक
38 6319367 अभिषेक शर्मा
39 1204543 मोनिका आर
40 3405835 इरम चौधरी
41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर
42 1221566 पवित्रा पी
43 6616032 अवधिजा गुप्ता
44 0869198 मुदिता बंसल
45 1907228 मालविका जी नायर
46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47 1902150 नंदना जी पी
48 0705455 रितिका रथ
49 4108641 सौरव सिन्हा
50 0823200 अंकुर त्रिपाठी
IAS, IPS समेत किस सर्विस में कितनी वैकेंसी
रिक्तियों में आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
22nd April, 2025