राम - अब मंदिर नही संग्रहालय

शायद यह सब कुछ...
सूनी अयोध्या...





आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है
स्लाइडशो दोबारा देखेंअब तो यही हश्र है कि रामराज्य के शुरूआती दौर में ही माता सीता को अयोध्या से निष्कासित कर दिया गया था। यह घटना अयोध्या वासियों की शंका के कारण प्रकट हुई। तभी से अयोध्या सूनी है। राजा राम का प्रताप भी अयोध्यावासियों को खुशहाली का जीवन नही दे पाये। ऐसे में राम के नाम पर भाजपा जब बार-बार जनता के बीच अविश्वास का भाव पैदा करेगी तो उन्हें भगवान राम भी माफ नही करेंगे। राम ने भाजपा को मंदिर निर्माण का निमित्त तो बना दिया परन्तु बार -बार भाजपा नेतृत्व बहाने से मामले को टालता जा रहा है। मंदिर आंदोलन के कारण तीन दशकों से अयोध्या का कारोबार मंदा पड़ा है। अयोध्या शहर के विकास के लिए इन वर्षो में दर्जनों योजनाएं बनी परन्तु टूटी सड़के आैर उजड़ी, सूनसान अयोध्या के अलावा यहां के निवासियों तथा देश-विदेश से आने वाले भक्तों को खुशहाली का राग नही सुनायी देता।