
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी की गई है। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी है। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया गया है। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) देने में यूपी बोर्ड एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आगे निकल गया। सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सबसे अंत में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कराई गई थी
यूपी बोर्ड रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक
UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट
UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट, पहली बार डिजिटल मार्कशीट पाने का मौका
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाकर भी चेक किया जा सकेगा। इसके लिए आपको इस पोर्टल के होम पेज पर यूपी बोर्ड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परीक्षा वर्ष एवं 10वीं 12वीं का चयन करना होगा। फिर रोल नंबर, कक्षा और जन्मतिथि की डिटेल्स डालनी होगी। सब्मिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं जिसके लिए आपको एक्सेस डिजिलॉकर नाउ पर क्लिक करना होगा।
इस बार कौन लेगा प्राची और शुभम का स्थान
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी होने वाला है। सबके मन में एक ही सवाल है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पूरे प्रदेश में कौन टॉप करेगा। पिछले साल 2024 में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के मेधावियों ने 10वीं-12वीं परीक्षा में टॉप किया था। हाईस्कूल में 600 में से 591 (98.5 प्रतिशत) अंकों के साथ प्राची निगम और इंटरमीडिएट में 500 में से 489 (97.8 फीसदी) अंकों के साथ शुभम वर्मा ने पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। पिछले साल हाईस्कूल की मेरिट में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के राज सिंह ने 600 में 587 (97.83%) अंकों के साथ पूरे प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं इंटरमीडिएट में एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की श्रेया मिश्रा, विकास इंटर कॉलेज सहसों की अंशिका सिंह और बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भुलई का पुरा की रिमझिम पटेल ने 500 में से 484 अंक (96.80%) अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रदेश की मेरिट में छठवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया था।
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1 - यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
रैंक 2 - अंशी 97.67%
रैंक 2 - अभिषेक कुमार यादव 97.67 %
रैंक 3 - ऋतु गर्ग 97.50%
रैंक 3 - अर्पित वर्मा 97.50 %
रैंक 3 - सिमरन गुप्ता 97.50%
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 12वीं में साक्षी सेकेंड टॉपर
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप 10 में कुल 55 विद्यार्थी
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉप 10 में कुल 55 विद्यार्थी हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 55 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है।
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 फीसदी जबकि लड़कों का 76.60 फीसदी रहा।
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल टॉपर
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप
UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने टॉप किया है।
25th April, 2025