ब्रेकिंग न्यूज़

उपचुनाव: विपक्ष का साझा उम्मीदवार बीजेपी के लिए चुनौती, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

2 of 5
उपचुनाव: विपक्ष का साझा उम्मीदवार बीजेपी के लिए चुनौती, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

आपका स्लाइडशो खत्म हो गया है

स्लाइडशो दोबारा देखें


सूत्रों के अनुसार भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश विपक्ष ने लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मात देने के लिए संयुक्त प्रत्याशी उतारने का मन बनाया है। इस रणनीति के तहत बसपा, सपा एवं कांग्रेस नेताओं में उच्चस्तरीय वार्ता चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमरीका से वापस लौटने पर इस पर अन्तिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व उपचुनाव में अपना प्रत्याशी न उतारकर संयुक्त विपक्ष को समर्थन देने के पक्ष में है। ऐसे में संयुक्त विपक्ष की पूरी मुहिम सपा-बसपा गठबंधन पर आश्रित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ मुहिम में बसपा से अपने रिश्ते में सुधार करते हुए गठबंधन की पहल की है। मायावती भी संगठन और चुनावी रणनीति के देखते हुए सपा से गठबंधन को लेकर नकरात्मक रूख नही अपना रही है।